Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर खाया जहर, 1 की मौत 

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर खाया जहर, 1 की मौत 

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग कर रहे 8 लोगों ने खाया जहर, एक की मौत.

द क्विंट
न्यूज
Published:
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता. (फोटोः Reuters)
i
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता. (फोटोः Reuters)
null

advertisement

गुजरात के राजकोट में आठ गौ संरक्षण कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधीश कार्यालय परिसर में गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने और गोमांस पर अखिल भारतीय प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए जहर खाकर कथित रुप से आत्महत्या का प्रयास किया. इस मामले में एक व्यक्ति की जान चली गयी जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित किए जाने की मांग को लेकर राजकोट जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे आठ कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद भी कीटनाशक खा लिया. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

इनमें से एक की पहचान हिंडा वाम्बाडिया के रुप में हुई है. उनकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी. तीन अन्य की स्थिति नाजुक बतायी गयी है.
कल्पेश चावड़ा, सहायक पुलिस आयुक्त

सहायक पुलिस आयुक्त के मुताबिक 35 वर्षीय हिंडा वाम्बाडिया उस समूह का हिस्सा था जो जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लेकर आया था. जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी जब तक उन्हें रोक पाते तब तक उन्होंने कीटनाशक खा लिया.

राजकोट से पूर्व कांग्रेस सांसद कुनवारजी बावलिया और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष वल्लभाई कठीरिया के घटना के बाद अस्पताल पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अस्पताल परिसर में जाने से रोक दिया. गौ रक्षक समिति ने गुजरात बंद का आह्वान किया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT