Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019श्रीलंका में आतंकवादी हमलों में मरने वालों में आठ भारतीय शामिल

श्रीलंका में आतंकवादी हमलों में मरने वालों में आठ भारतीय शामिल

भाषा
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

कोलंबो, 22 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों तथा होटलों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 290 लोग मारे गए जिनमें आठ भारतीय भी शामिल हैं।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने रविवार को हुए बम धमाकों में एक अन्य भारतीय एच. शिवकुमार के मरने की पुष्टि की है। इससे इन हमलों मारे गये भारतीय लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है।’’

इससे पहले उच्चायोग ने दिन में चार भारतीयों वेमुराई तुलसीराम, एस.आर.नागराज, के. जी हनुमंतरायप्पा और एम रंगप्पा की मृत्यु की पुष्टि की।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में तीन भारतीयों लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश के मारे जाने की पुष्टि की थी।

उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि नेशनल हॉस्पिटल ने तीन भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की है।’’

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को हुए बम धमाके में केरल के पी.एस. राजीना (58) के मारे जाने की पुष्टि की थी।

गौरतलब है कि श्रीलंका में रविवार को गिरजाघरों तथा पांच सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमलों सहित आठ बम धमाकों में कम से कम 290 लोग मारे गये हैं और करीब 500 लोग घायल हुए हैं।

अभी तक किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

भाषा

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT