Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आगरा में कोरोना के 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89 हुई

आगरा में कोरोना के 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89 हुई

आगरा में कोरोना के 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89 हुई

IANS
न्यूज
Published:
आगरा में कोरोना के 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89 हुई
i
आगरा में कोरोना के 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89 हुई
null

advertisement

आगरा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 89 हुई। राज्य में कोरोनावायरस से पीड़ित 8 लोगों को स्वस्थ कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दो दिन पहले इस वायरस से एक बुजुर्ग महिला मरीज की मौत हो गई।

80 मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटाइन में रखा गया है। इनमें से 48 लोगों को तबलीगी जमात से जुड़ा बताया गया है।

इस बीच, जिला अधिकारियों ने आगरा में 22 हॉटस्पॉट जोन को सील कर दिया है, शहर के निवासियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 140 लोगों का पता लगाया है जो तबलीगी के संपर्क में आए थे। लगभग 25 लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

इस बीच, सरकारी एजेंसियों के निरंतर प्रयासों के बावजूद, आवश्यक आपूर्ति की शिकायतों की संख्या बढ़ रही है।

सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जबकि दूध की आपूर्ति कम हो रही है।

बड़ी संख्या में गैर-सरकारी संगठनों और चैरिटी संगठनों के मुहिम में जुटने से स्थिति को आसान बनाने में मदद मिली है।

व्यापार मंडल, व्यापार संगठन और पेशेवर निकाय सरकारी प्रयासों में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपातकालीन परामर्श की आवश्यकता वाले लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT