Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आई-लीग : जोहेरलियाना के गोल से आइजोल ने हासिल की सीजन की पहली जीत

आई-लीग : जोहेरलियाना के गोल से आइजोल ने हासिल की सीजन की पहली जीत

आई-लीग : जोहेरलियाना के गोल से आइजोल ने हासिल की सीजन की पहली जीत

IANS
न्यूज
Published:
आई-लीग : जोहेरलियाना के गोल से आइजोल ने हासिल की सीजन की पहली जीत
i
आई-लीग : जोहेरलियाना के गोल से आइजोल ने हासिल की सीजन की पहली जीत
null

advertisement

गोवा, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| आइजोल एफसी ने सोमवार को यहां के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए आई-लीग के 13वें सीजन के एक रोमांचक मैच में इंडियन ऐरोज को 2-1 से हरा दिया। आइजोल के लिए विजयी गोल जोए जोहेरलियाना ने 94वें मिनट में किया और अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई। पहला हाफ गोलरहित जाने के बाद आइजोल एफसी ने 64वें मिनट में विलियम लालनुनफेला द्वारा किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल की थी लेकिन मिडफील्डर विक्रम प्रताप सिंह ने 81वें मिनट में गोल करते हुए इंडियन ऐरोज को बराबरी पर ला दिया।

लालनुफेला ने यह गोल बॉक्स के सेंटर से राइट फुटेट शॉट पर किया। गेंद गोलपोस्ट के बीचो-बीच से होते हुए अंदर चली गई। इस गोल में इसाक वानलालरुआतफेला का एसिस्ट था।

इसके बाद विक्रम ने बिल्कुल इसी अंदाज में गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिलाई। विक्रम ने भी बॉक्स के बिल्कुल बीचो-बीच से एक तेज किक पर गोल किया। इस गोल में होर्मिपाप लुइवाह का भी योगदान था।

ऐसा लगा कि यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त होगा और दोनों टीमें अंक बांटने पर मजबूर होंगी लेकिन जोहेरलियाना ने इंजुरी टाइम के अंतिम मिनट में गोल करते हुए आइजोल को पूरे तीन अंक दिला दिए। इस गोल में लालनुनफेला का भी योगदान था।

दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला था। आइजोल की टीम का यह सीजन की पहली जीत है। सीजन के पहले मैच में उसे ड्रॉ खेलना पड़ा था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे हार मिली थी। अब आइजोल के चार अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर विराजमान है।

दूसरी ओर, इंडियन ऐरोज की यह लगातार दूसरी हार है। यह टीम बिना किसी अंक के पायदान पर सबसे नीचे है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT