Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आईएसएल-5 : मुंबई ने चेन्नइयन को 2-0 से हरा हासिल किया दूसरा स्थान

आईएसएल-5 : मुंबई ने चेन्नइयन को 2-0 से हरा हासिल किया दूसरा स्थान

आईएसएल-5 : मुंबई ने चेन्नइयन को 2-0 से हरा हासिल किया दूसरा स्थान

IANS
न्यूज
Published:
आईएसएल-5 : मुंबई ने चेन्नइयन को 2-0 से हरा हासिल किया दूसरा स्थान
i
आईएसएल-5 : मुंबई ने चेन्नइयन को 2-0 से हरा हासिल किया दूसरा स्थान
null

advertisement

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)| मुंबई सिटी एफसी ने गुरुवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अपने घर में खेले गए मुकाबले में मौजूदा विजेता चेन्नइयन एफसी को 2-0 से मात देते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए इस मैच में मुंबई ने जीत के साथ अपने अजेय क्रम को भी कायम रखा है। मुंबई इस मैच को मिलाकर छह मैचों से अजेय है, जिसमें से पांच में उसे जीत मिली है।

मुंबई की यह 10 मैचों में छठी जीत है। उसके हिस्से अभी तक दो ड्रॉ और दो हार आई हैं। इस मैच से मिले तीन अंकों के साथ उसके 20 अंक हो गए हैं और उसने नार्थईस्ट युनाइटेड को दूसरे स्थान से अपदस्थ कर दिया। वहीं मौजूदा विजेता का खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है। यह उसकी 11वें मैच में आठवीं हार है। उसे सिर्फ एक जीत मिली है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। वह पांच अंकों के साथ आठवें स्थान पर ही कायम है।

मुंबई और चेन्नइयन की फॉर्म को देखकर लग रहा था कि मेजबान टीम मौजूदा विजेता पर हावी रहेगी। हुआ भी ऐसा ही। मेजबान टीम के लिए लूसियान गोइयान ने छठे मिनट ही में अच्छा मूव बनाया। चेन्नइयन के डिफेंडरों के खराब क्लियरेंस पर गोइयान ने वॉली के जरिए गोल करना चाहा। चेन्नइयन के गोलकीपर संजीवन घोष को वह छकाने में सफल हुए, लेकिन गेंद क्रासबार के ऊपर से निकल गई।

अगले 10 मिनट तक दोनों टीमों के बीच गेंद पर नियंत्रण बनाने के लिए संघर्ष चलता रहा। 16वें मिनट में मुंबई के अर्नाल्ड इसोको ने लंबी दौड़ के बाद लंबी दूरी से एक जोरदार किक चेन्नइयन के गोलपोस्ट की ओर रवाना की, लेकिन वह भी क्रासबार के ऊपर से निकल गई।

दोनों टीमों का प्रयास जारी था। मुंबई की टीम अधिक मौके बना रही थी, लेकिन मैदान पर कुछ बड़ा होता नहीं दिख रहा था। इसी बीच 27वें मिनट में गोल करते हुए रेनियर फर्नाडिस ने मुंबई को 1-0 से आगे कर दिया।

रेनियर ने यह गोल राफेल बास्तोस के पास पर किया। यह आईएसएल के इस सीजन में रेनियर का दूसरे मैच में दूसरा गोल है। बास्तोस ने लेफ्ट फ्लैंक से एक अच्छा पास रेनियर को दिया था, जिसे लेकर वह बॉक्स में पहुंचे और संजीवन को छकाते हुए मुंबई का खाता खोल दिया।

मुंबई की टीम ने 32वें मिनट में भी एक सटीक मूव बनाया, लेकिन अगस्तो के शॉट को कार्लोस सालोम ने उसे सही दिशा जाने से रोकना चाहा। वह हालांकि पूरी तरह सफल नहीं हो सके। गेंद पोस्ट की तरफ बढ़ चली थी, लेकिन गोलकीपर अमरिंदर ने तेजी से डाइव करते हुए उसे रोक दिया।

चेन्नइयन की टीम ने पहला गोल खाने के बाद अपने खेल में सुधार किया। तमाम प्रयासों के बाद उसके खेल से पैनापन गायब रहा। इसी तरह का एक मूव इंजुरी टाइम में राफेल अगस्तो ने बनाया, लेकिन थोई सिंह ने उसे जाया कर दिया।

दो मिनट के स्टॉपेज टाइम में ही मुंबई के सहनाज सिंह को पीला कार्ड मिला। अंतिम मिनट में मोडोउ सोगोउ मुंबई को 2-0 की बढ़त दिलाने के काफी करीब थे। मेल्सन आल्वेस के खराब डिफेंस पर उन्होंने चेन्नइयन के गोलपोस्ट को निशाना साधकर अच्छा शॉट खेला, लेकिन गेंद क्रॉसबार से टकराकर बाहर चली गई।

मुंबई हालांकि दूसरे हाफ में अपनी बढ़त को दोगुना करने में सफल रही। उसके लिए यह गोल 55वें मिनट में साउगोउ ने ही किया। राफेल ने मिडलाइन से शानदार रन बनाया और चेन्नइयन के बॉक्स के करीब आकर निशाना लगाया। उनके शॉट को इली साबिया ने ब्लॉक कर दिया। यहां से गेंद सीधे मोडोउ के पास गई जिन्होंने उसे नेट में डाल मुंबई को 2-0 से आगे कर दिया।

चेन्नइयन ने 62वें मिनट में बदलाव किया और इनइगो काल्डेरोन के स्थान पर आंद्रे ओरलांडी को अंदर भेजा। मुंबई ने एक मिनट के अंदर दो बदलाव किए। 70वें मिनट में राफेल को पीला कार्ड मिला था। मुम्बई के कोच ने जोखिम न लेते हुए 72वें मिनट में उन्हें बाहर बुला माथियास मिरबाजे को मैदान के अंदर भेजा। अगले ही मिनट रायनेरी फर्नाडेज बाहर आए और संजू प्रधान मैदान पर उतरे।

79वें मिनट में चेन्नइयन के पास गोल करने का एक अच्छा मौका था। इसाक वानमालस्वामा ने ओरलांडी को पास दिया, जिन्होंने समय लेते हुए गोलपोस्ट पर निशाना लगाया। मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने शानदार डाइव मार चेन्नइनय के प्रयास को सेव कर उसे गोल का खाता नहीं खोलने दिया।

अंतत: चेन्नइयन इस मैच में बिना गोल किए मायूस लौटी।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT