Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आईपीएल-11 : मुंबई ने पंजाब के सामने रखी 187 रनों की चुनौती

आईपीएल-11 : मुंबई ने पंजाब के सामने रखी 187 रनों की चुनौती

आईपीएल-11 : मुंबई ने पंजाब के सामने रखी 187 रनों की चुनौती

IANS
न्यूज
Published:
आईपीएल-11 : मुंबई ने पंजाब के सामने रखी 187 रनों की चुनौती
i
आईपीएल-11 : मुंबई ने पंजाब के सामने रखी 187 रनों की चुनौती
null

advertisement

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)| मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 186 रनों चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। मुंबई के लिए केरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा तीन छक्के लगाए।

उनके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 23 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर मुंबई को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।

पंजाब के लिए एंड्रयू टाई ने चार ओवरों में 16 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। अंकित राजपूत और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT