Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अब एलेक्सा को सिखाइए भारतीय भाषाएं

अब एलेक्सा को सिखाइए भारतीय भाषाएं

अब एलेक्सा को सिखाइए भारतीय भाषाएं

IANS
न्यूज
Published:
अब एलेक्सा को सिखाइए भारतीय भाषाएं
i
अब एलेक्सा को सिखाइए भारतीय भाषाएं
null

advertisement

बेंगलुरू, 15 अगस्त (आईएएनएस)| अमेजन ने मंगलवार को एलेक्सा के कौशल की नई श्रेणी लांच की, जो भारतीय ग्राहकों को एलेक्सा को हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं सिखाने में सक्षम बनाएगा।

अमेजन नए 'क्लेओ' कौशल के प्रयोग से यूजर्स को अलेक्सा को भारतीय भाषाएं और संस्कृति सिखाने में सक्षम बनाता है, जिसके लिए वॉयस असिस्टेंट के साथ ज्यादा से ज्यादा बात करनी होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, प्रत्येक दौर में, एलेक्सा आपको कम से कम पांच चीजें अपनी भाषा में बोलने के लिए कहेगा। वह आपसे कोई विशिष्ट चीज अपनी भाषा में बोलने के लिए कह सकती है, या कुछ भी बताने को कह सकती है।

एलेक्सा के लिए नई भाषाओं के निर्माण की प्रक्रिया से डेटा उपलब्धता, कंप्यूटिंग क्षमता और मशीन लर्निग को लाभ होगा।

कंपनी ने कहा, 'क्लेओ' की भारत में उपलब्धता से एलेक्सा के भाषा मॉडल को सुधारने में मदद मिलेगी तथा वह धीरे-धीरे स्थानीय भाषाएं भी सीख जाएगी।

एलेक्सा के इस कौशल को अमेजन इको डिवाइसेज के साथ स्मार्टफोन के लिए मुफ्त उपलब्ध एलेक्सा एप से भी हासिल की जा सकती है।

हिन्दी के अलावा, 'क्लेओ' के ग्राहक एलेक्सा को तमिल, मराठी, कन्नड़, बंगाली, तेलुगू, गुजराती समेत अन्य भारतीय भाषाओं में जवाब दे सकते हैं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT