Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019झारखंड: जीत के बाद तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को दिया लालू का संदेश

झारखंड: जीत के बाद तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को दिया लालू का संदेश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का हिस्सा है।

भाषा
न्यूज
Published:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का हिस्सा है.
i
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का हिस्सा है.
(फाइल फोटो: PTI)

advertisement

पटना, 25 दिसंबर (भाषा) झारखंड में झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सफलता से उत्साहित राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है। राज्य में एक साल के भीतर ही विधानसभा चुनाव होना है ।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है।

चारा घोटाला मामले में रांची में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का संदेश उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। तेजस्वी ने झारखंड की राजधानी रांची में एक अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मुलाकात की। जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का वहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल में लालू से मुलाकात कर आने के बाद तेजस्वी ने कहा, ‘‘झारखंड के परिणाम का असर बिहार पर पड़ेगा। लालूजी ने बिहार में हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया है कि झारखंड में आपने जितनी मेहनत की, उससे भी चार गुणा मेहनत करें।’’

भाषा आशीष वैभववैभव2612 0044 पटनानननन.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT