Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अमित शाह अराजकता पैदा कर रहे : केजरीवाल

अमित शाह अराजकता पैदा कर रहे : केजरीवाल

अमित शाह अराजकता पैदा कर रहे : केजरीवाल

IANS
न्यूज
Published:
अमित शाह अराजकता पैदा कर रहे : केजरीवाल
i
अमित शाह अराजकता पैदा कर रहे : केजरीवाल
null

advertisement

 नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह पर अराजकता पैदा करने और लोगों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया।

 केजरीवाल ने ट्वीट किया, "अमित शाह सक्रिय रूप से लोगों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। अराजकता पैदा कर रहे हैं। उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान लेगा।"

केजरीवाल ने यह प्रतिक्रिया अमित शाह के उस बयान पर दी है, जिसमें शाह ने कहा है कि सर्वोच्च न्ययालय को ऐसे फैसले नहीं देने चाहिए, जिसे लेकर लोगों की धार्मिक आस्था में टकराव हो और उसे जमीन पर लागू नहीं किया जा सके।

कन्नूर में शाह ने कहा, "भाजपा अय्यप्पा के भक्तों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करेगी। अगर केरल सरकार सबरीमाला मंदिर की परंपरा को बलपूर्वक बदलने की कोशिश करती है तो हम सरकार को उखाड़ फेंकने से गुरेज नहीं करेंगे।"

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT