Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आंध्र प्रदेशः पति को पीट रहे थे बदमाश, पत्नी बचाने आई तो किया गैंगरेप

आंध्र प्रदेशः पति को पीट रहे थे बदमाश, पत्नी बचाने आई तो किया गैंगरेप

आंध्र प्रदेश में रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>आंध्र प्रदेश में रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म</p></div>
i

आंध्र प्रदेश में रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

ians

advertisement

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर रविवार को 25 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने महिला के पति की पिटाई भी की।

अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही एक प्रवासी मजदूर का तीन अज्ञात लोगों ने यौन उत्पीड़न किया।

दंपति प्लेटफॉर्म पर सो रहे थे, क्योंकि उन्हें अवनिगड्डा के लिए बस नहीं मिली थी, जहां वे किसी काम से जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति और तीन बच्चों के साथ तीन दिनों के लिए गुंटूर में राजमिस्त्री के काम के लिए आई थी।

शनिवार की देर रात, वे गुंटूर-रेपल्ले यात्री ट्रेन में सवार होकर स्टेशन पर पहुंचे।

रात करीब 1 बजे जब वे सो रहे थे तो तीनों आरोपी आए, पीड़िता के पति को जगाया, बगल में ले गए और मारपीट की। जब उसकी पत्नी ने हस्तक्षेप किया, तो उनमें से दो उसे पास की झाड़ियों में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पति ने स्थानीय लोगों की मदद से रेपल्ले थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कर्मियों ने इलाके की तलाशी ली और पीड़िता को झाड़ियों में पाया। उसने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

दंपती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और उसके घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तलाशी दलों का गठन किया और रेपल्ले से सभी बाहर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की जांच की।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री वी. रजनी ने कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने घटना के बारे में जिला एसपी से बात की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT