Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Assam: नशा विरोधी अभियान में पुलिस ने ड्रग तस्कर को मार गिराया

Assam: नशा विरोधी अभियान में पुलिस ने ड्रग तस्कर को मार गिराया

Assam: एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस अभियान में करीब 13 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Assam: नशा विरोधी अभियान में पुलिस ने ड्रग तस्कर को मार गिराया</p></div>
i

Assam: नशा विरोधी अभियान में पुलिस ने ड्रग तस्कर को मार गिराया

(फोटो- IANS)

advertisement

असम (Assam) के तिनसुकिया जिले में रविवार को पुलिस से बचने की कोशिश के दौरान एक कथित ड्रग तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना जिले के टोंगोना इलाके की है। मृतक की पहचान बिनोद मोरन के रूप में हुई है।

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी ने आईएएनएस को बताया कि नशा विरोधी अभियान में दोपहर करीब दो बजे चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उनमें से मोरन ने भागने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, जब पुलिस दल ने गोलियां चलाईं, तो मोरन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दुर्भाग्य से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस अभियान में करीब 13 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है और कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT