Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हिंदू लड़के का हिंदू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद लाएंगे,कानून:हेमंत बिस्वा

हिंदू लड़के का हिंदू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद लाएंगे,कानून:हेमंत बिस्वा

Himanta Biswa Sarma ने कहा कि हिंदुत्व को हटाया नहीं जा सकता

क्विंट हिंदी
न्यूज
Updated:
<div class="paragraphs"><p> मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का विवादित बयान</p></div>
i

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का विवादित बयान

(फाइल फोटो)

advertisement

असम (Assam) के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि हिंदू लड़के का हिंदू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद है और राज्य सरकार इसके खिलाफ कानून भी लाएगी.

राज्य में उनकी सरकार का दूसरा महीना पूरा होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिंदुत्व कि शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता. उन्होंने कहा, हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है. मैं या कोई भी इसे रोक नहीं सकता है, लगभग हम सभी हिन्दुओं के वंशज हैं.

हेमंत बिस्व सरमा का कहना है की हिंदुत्व को हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि इसका मतलब होगा अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना.

लव जिहाद के मुद्दे पर जब मुख्यमंत्री से सवाल किये गए तो उनका कहना था कि,

"इस शब्द को लेकर मैं आपत्ति जताता हूं, क्योंकि किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं है. हिंदू लड़के का हिंदू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद है, और हम इसके खिलाफ भी कानून लाएंगे. सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी फिर चाहे वो हिंदू हो या मुस्लिम."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Jul 2021,10:19 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT