Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'भाबी जी घर पर हैं' एक प्रयोग था : सौम्या

'भाबी जी घर पर हैं' एक प्रयोग था : सौम्या

'भाबी जी घर पर हैं' एक प्रयोग था : सौम्या

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेत्री सौम्या टंडन ने कहा कि टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' एक प्रयोग था और उन्हें खुशी है कि यह सफल हुआ। सौम्या ने आईएएनएस से कहा, 'भाबी जी घर पर है' एक प्रयोग था और मुझे खुशी है कि इसे हमारे दर्शकों ने पंसद किया और इसके 900 एपिसोड बनाए गए। यह बहुत खुशी की बात है कि भारतीय टीवी पर एक ऐशा कॉमेडी शो है जो अन्य 'सास-बहु' और कॉमेडी शो से अलग है।

सौम्या ने इस टीवी शो में अनीता भाभी का किरदार निभाया था।

उन्होंने कहा, अनीता का किरदार ससुराल या अभिमानी पति से दबा हुआ नहीं है बल्कि एक बहुत अलग, खुश, स्वतंत्र और मजबूत महिला है। दर्शकों ने इससे पहले महिला का इतना मजबूत किरदार नहीं देखा था और उससे अच्छे से जुड़े।

सौम्या ने कहा, यह उन लागों को दिशा दिखाएगी जो यह समझते हैं कि रोने-धोने वाला किरदार अभी भी काम करता है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT