Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सनी देओल और हेमा मालिनी ने यमुनानगर और जींद में किया प्रचार

सनी देओल और हेमा मालिनी ने यमुनानगर और जींद में किया प्रचार

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सनी पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं,

भाषा
न्यूज
Updated:
धर्मेंद्र ने किया था हेमा मालिनी के लिए चुनाव प्रचार
i
धर्मेंद्र ने किया था हेमा मालिनी के लिए चुनाव प्रचार
(फोटो: ट्विटर/हेमा मालिनी)

advertisement

यमुनानगर/जींद, नौ मई (भाषा) भाजपा के स्टार प्रचारक सनी देओल और हेमा मालिनी ने यमुनानगर और जींद में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में गुरुवार को चुनाव प्रचार किया और देश को प्रगति के पथ में आगे ले जाने के लिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सनी पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनावी किस्मत आजमा रहीं हैं।

सनी ने अंबाला से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रतन लाल कटारिया के पक्ष में यमुनानगर शहर में प्रचार किया, वहीं हेमा मालिनी ने सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक के पक्ष में जींद में प्रचार किया।

भाषा शोभना अमितअमित1005 0121 यमुनानगरनननन.

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 10 Apr 2019,10:56 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT