Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भाजपा को अब 'लिंच पुजारी' कहा जा रहा: कपिल सिब्बल

भाजपा को अब 'लिंच पुजारी' कहा जा रहा: कपिल सिब्बल

भाजपा को अब 'लिंच पुजारी' कहा जा रहा: कपिल सिब्बल

IANS
न्यूज
Published:
भाजपा को अब
i
भाजपा को अब
null

advertisement

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि लोग इस पार्टी को अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी को 'बेल गाड़ी' कहा था क्योंकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जमानत पर रिहा है। हालांकि मोदी के इस तंज के एक दिन बाद सिब्बल ने भाजपा को 'लिंच पुजारी' कहा है।

सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, लिंचिंग के दोषी आठ आरोपियों को जब जमानत मिली तो जयंत सिन्हा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। आपने गलत समझा है मोदीजी। वे कह रहे हैं कि आपकी सरकार लिंच पुजारी बन गई है।

सिब्बल ने उस घटना का जिक्र किया है जब जब झारखंड के रामगढ़ लिंचिंग मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कथित तौर पर इन आठ आरोपियों का स्वागत किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने इन दोषियों की उम्रकैद की सजा रद्द कर इन्हें जमानत दे दी थी और जमानत के बाद ये दोषी स्थानीय भाजपा नेता के साथ जयंत सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे।

जयंत सिन्हा ने यह कहते हुए अपना बचाव किया है कि उनका देश की न्यायिक प्रणाली और कानून में पूरा विश्वास है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT