Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारत का निर्यात जनवरी में 1.66 फीसदी घटा

भारत का निर्यात जनवरी में 1.66 फीसदी घटा

भारत का निर्यात जनवरी में 1.66 फीसदी घटा

IANS
न्यूज
Published:
भारत का निर्यात जनवरी में 1.66 फीसदी घटा
i
भारत का निर्यात जनवरी में 1.66 फीसदी घटा
null

advertisement

 नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)| वैश्विक सुस्ती के कारण भारत के निर्यात में लगातार गिरावट हो रही है। वर्ष दर वर्ष आधार पर जनवरी में 1.66 प्रतिशत गिरावट आई है।

 शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, जनवरी में निर्यात 25.97 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की जनवरी में निर्यात 26.41 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "अप्रैल-जनवरी 2019-20 की अवधि में कुल निर्यात 265.26 अरब डॉलर हुआ, जबकि अप्रैल-जनवरी 2018-19 की अवधि के दौरान निर्यात 270.49 अरब डॉलर हुआ था। यानी डॉलर के संदर्भ में निर्यात में 1.93 प्रतिशत की गिरावट आई।"

बयान में कहा गया है, "जनवरी 2020 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-जेम्स और ज्वेलरी निर्यात 19.79 अरब डॉलर का था, जबकि जनवरी 2019 में यह 19.94 अरब डॉलर था। यानी इसमें 0.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT