Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा

IANS
न्यूज
Published:
भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा
i
भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा
null

advertisement

लंदन, 15 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंदन में होटल के बाहर तिरंगा झंडा फहराया। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

उसे शनिवार से तीसरे ट्रेंट ब्रिज में तीसरा मैच खेलना है।

टीम ने ताज होटल के सेंट जेम्स कोर्ट में सुबह-सुबह झंडा वंदन किया। बीसीसीआई डॉट टीवी पर जारी वीडियो में टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली झंडा फहराते नजर आ रहे हैं।

झंडा वंदन समारोह के बाद राष्ट्रगान हुआ।

भारतीय टीम पहले दो मैच हार कर सीरीज में 0-2 से पीछे है और तीसरे मैच में उसके ऊपर हार से बचने का दबाव होगा।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT