Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भलस्वा आग मामले में लोगों की मांग, निगम मेयर के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

भलस्वा आग मामले में लोगों की मांग, निगम मेयर के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

Bhalswa Landfill में पिछले 4 दिनों से आग लगी हुई है, जिसपर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>भलस्वा आग मामले में लोगों की मांग, निगम मेयर के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई</p></div>
i

भलस्वा आग मामले में लोगों की मांग, निगम मेयर के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

IANS

advertisement

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भलस्वा में कूड़े के पहाड़ में लगी आग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसके जिम्मेदार भाजपा नेता हैं यही कारण है कि इसके संबंध में आधा दर्जन कॉलोनी के लोगों ने पुलिस में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों ने भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर इकबाल सिंह, उप महापौर अर्चना दिलीप सिंह, निगम पार्षद और स्टैंडिंग कमेटी के उपाध्यक्ष विजय भगत सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भलस्वा डेरी थाने में भलस्वा डेरी, श्रद्धानंद कॉलोनी, राजीव नगर, कलंदर कॉलोनी, विश्वनाथ पुरी, वसंतदादा पाटिल नगर, भलस्वा जेजे कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की है।

शिकायत में स्थानीय लोगों ने कहा है कि, भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगभग आधी दिल्ली का कूड़ा डाला जाता है। जिसकी जिम्मेदारी भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम की है। कूड़े के पहाड़ में पिछले 4 दिनों से आग लगी हुई है। जिससे निकलने वाले धुएं के कारण लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग धुएं से बहुत ज्यादा परेशान है। कई लोगों को अस्पताल भी जाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भलस्वा लैंडफिल साइट में लगातार आग लगने की वजह नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार है। लैंडफिल साइट का पहाड़ कई बार गिर भी चुका है। जिससे कई लोग गिर गए हैं। ऐसे में भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर इकबाल सिंह, उप महापौर अर्चना दिलीप सिंह, निगम पार्षद और स्टैंडिंग कमेटी के उपाध्यक्ष विजय भगत सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

--आईएएनएस

एमएसके/एएनएम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT