Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MP में 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी के साथ कमल नाथ दिग्विजय सिंह शामिल

MP में 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी के साथ कमल नाथ दिग्विजय सिंह शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई।

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

बुरहानपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई। इस यात्रा के बोदरली गांव पहुंचने पर जोरदार व परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।

राहुल गांधी की यात्रा का काफिला बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुआ था। बोरदली पहुंचने पर राहुल गांधी की आरती उतारी गई। यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने लोक नृत्य पेश कर अगवानी की। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा।

राहुल गांधी की यात्रा के साथ पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा तमाम नेता साथ चल रहे है।

ज्ञात हेा कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन व आगर से होकर गुजरने वाली है। इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा, कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।

--आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT