Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बहरीन पहुंचे मोदी, प्रिंस खलीफा ने किया स्वागत

बहरीन पहुंचे मोदी, प्रिंस खलीफा ने किया स्वागत

बहरीन पहुंचे मोदी, प्रिंस खलीफा ने किया स्वागत

IANS
न्यूज
Published:
बहरीन पहुंचे मोदी, प्रिंस खलीफा ने किया स्वागत
i
बहरीन पहुंचे मोदी, प्रिंस खलीफा ने किया स्वागत
null

advertisement

मनामा, 24 अगस्त (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी विदेश यात्रा के तीसरे चरण में बहरीन पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत उनके बहरीन समकक्ष प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने किया। मोदी ने इसे ऐतिहासिक यात्रा करार दिया। क्योंकि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली बहरीन यात्रा है।

मोदी ने ट्वीट किया, "बहरीन पहुंच चुका हूं। यह यात्रा ऐतिहासिक है और दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों को बेहतर बनाएगी। मैं शीर्ष नेताओं से मिलने और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, "यह यात्रा घनिष्ठ संबंधों की नींव पर नई ऊर्जा का संचार करेगी। प्रधानमंत्री मनामा, बहरीन पहुंच गए हैं। प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा द्वारा प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। यह किसी भी प्रधानमंत्री की पहली बहरीन यात्रा है।"

प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मोदी का मनामा के अल गुडियाबिया पैलेस में एक औपचारिक स्वागत किया गया।

मोदी राजकुमार शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों के साथ आपसी हितों के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बहरीन के राजा भी मोदी के सम्मान में एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT