Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार : दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज

बिहार : दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज

बिहार : दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज

IANS
न्यूज
Published:
बिहार : दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज
i
बिहार : दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज
null

advertisement

 बेगूसराय, 5 मार्च (आईएएनएस)| बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर एक टिप्पणी को लेकर परिवाद पत्र दाखिल किया गया है।

 बेगूसराय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को स्थानीय वकील अमित कुमार ने परिवाद पत्र दाखिल किया है। परिवाद पत्र में अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

परिवाद पत्र में दिल्ली में हुए दंगे को लेकर मीडिया में अख्तर की एक टिप्पणी को लेकर आई खबर को आधार बनाया गया है। अमित ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

उन्होंने कहा कि अख्तर ने ट्वीट कर कहा था, "दिल्ली में कई लोग मारे गए, घर फूंके गए, दुकान लूट ली गई पर पुलिस सिर्फ एक घर को सील कर मालिक को खोज रही है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस को सलाम।"

अमित ने कहा है कि इस बयान को पढ़ने के बाद स्पष्ट है कि अख्तर हिंदुस्तान को जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

--आईएएनएस

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT