Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बिहार में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बिहार में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

IANS
न्यूज
Published:
बिहार में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
i
बिहार में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
null

advertisement

छपरा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की तलाश पुलिस को पिछले पांच वर्षो से थी।

पानापुर के थाना प्रभारी रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली रामदुलार शर्मा उर्फ रामदुलार भगत अपने गांव महम्मदपुर आया है। इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली को उसके घर से धर दबोचा।

महतो ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर एक दिसंबर, 2013 की रात तुर्की चंवर गांव के समीप भूसा लदे ट्रक को आग के हवाले करने सहित कई नक्सली मामलों में तलाश थी। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT