Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में विधायक सहित 6 दोषी करार

बिहार : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में विधायक सहित 6 दोषी करार

बिहार : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में विधायक सहित 6 दोषी करार

IANS
न्यूज
Published:
बिहार : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में विधायक सहित 6 दोषी करार
i
बिहार : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में विधायक सहित 6 दोषी करार
null

advertisement

पटना, 15 दिसंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निलंबित विधायक राजवल्लभ यादव सहित छह आरोपियों को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को यहां एक अदालत ने दोषी करार दिया। पटना के सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया। इस मामले में दोषियों को 21 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नवादा से राजद विधायक राजवल्लभ यादव पर दो साल पूर्व छह फरवरी, 2016 को पथरा इंगलिश गांव स्थित उनके आवास पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की एक प्राथमिकी नालंदा जिले के महिला थाने में दर्ज कराई गई थी।

इसमें सहयोग करने तथा नाबालिग छात्रा को विधायक के घर तक पहुंचाने वाली नालंदा जिले की सुलेखा देवी, उसकी मां राधा देवी, बहन टुसी देवी, बेटी छोटी व दामाद संदीप सुमन को आरोपी बनाया गया था।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT