Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MCD चुनाव से पहले BJP ने दिल्ली की तीनों मेयरों को हटाया

MCD चुनाव से पहले BJP ने दिल्ली की तीनों मेयरों को हटाया

दिल्ली में एमसीडी चनवा (निकाय चुनाव) अगले साल अप्रैल में होंगे.

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए मंगलवार को पार्टी शासित तीनों नगर निगमों के तीनों महापौरों को उनके पद से हटा दिया।

दिल्ली में एमसीडी चनवा (निकाय चुनाव) अगले साल अप्रैल में होंगे।

उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में 18 जून को होने वाले मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन है।

उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के लिए राजा इकबाल सिंह, मुकेश सूर्यन और श्याम सुंदर अग्रवाल को नामित किया गया है। जोगीराम जैन को उत्तर, बी.के. ओबेरॉय को दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए वीर सिंह पंवार को नामित किया गया है।

राजा इकबाल सिंह उत्तरी दिल्ली में महापौर के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश की जगह लेंगे। जय प्रकाश ने दिल्ली भाजपा और निगम में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया था। प्रकाश ने दिल्ली भाजपा के महासचिव और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वे उत्तर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पद पर भी रहे।

अर्चना दिलीप सिंह को उत्तर निगम का उप महापौर बनाया गया है, जबकि पवन शर्मा और किरण वैद्य को क्रमश: दक्षिण और पूर्वी दिल्ली का उप महापौर बनाया गया है।

उत्तर, दक्षिण और पूर्व निगमों की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार भगत, पूनम भाटी और दीपक मल्होत्रा को नामित किया गया है।

चैल बिहारी गोस्वामी, इंद्रजीत सहरावत और सत्यपाल सिंह को उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सदन का नेता नियुक्त किया गया है।

--आईएएनएस

आरजेएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT