Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'भारत जोड़ो' यात्रा पर BJP हमला, कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है

'भारत जोड़ो' यात्रा पर BJP हमला, कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है

बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि भारत को तोड़ने वाले आज स्वांग रच रहे हैं

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि भारत को तोड़ने वाले आज स्वांग रच रहे हैं लेकिन यह देश इतिहास नहीं भूलेगा।

भाजपा ने 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे का टाइम लाइन शेयर करते हुए देश के बंटवारे और उसमें मारे गए और बेघर हुए लोगों के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार बताते हुए ट्वीट कर कहा, भारत को तोड़ने वाले आज स्वाँग रच रहे हैं, लेकिन देश इतिहास भूलेगा नहीं। कांग्रेस का चरित्र: भारत तोड़ो।

भारत विभाजन के टाइम लाइन वाले पोस्टर पर तारीख के साथ लिखा गया है कि 3 जून 1947 को माउंटबेटन ने भारत-पाक बंटवारे का प्लान दिया। जिसे 15 जून 1947 को कांग्रेस ने मंजूरी दे दी। ब्रिटिश पार्लियामेंट ने इस योजना को 18 जुलाई 1947 को मंजूरी दे दी। इसके बाद लाखों लोग मारे गए और करोड़ों बेघर हो गए। कांग्रेस के भारत तोड़ो चरित्र की वजह से 14-15 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हो गया।

दरअसल, भाजपा सरकार के खिलाफ राहुल गांधी 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलने वाली इस यात्रा का शुक्रवार को तीसरा दिन है। भाजपा इस यात्रा की मंशा पर सवाल उठाते हुए लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी को उनके अतीत की याद दिला रही है।

--आईएएनएस

एसटीपी/एसकेके

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT