Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बेंगलुरु में दलित प्रेमिका को जिंदा जलाकर प्रेमी फरार

बेंगलुरु में दलित प्रेमिका को जिंदा जलाकर प्रेमी फरार

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता ने 15 मार्च को दम तोड़ दिया

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>बेंगलुरु में दलित प्रेमिका को जिंदा जलाकर प्रेमी फरार</p></div>
i

बेंगलुरु में दलित प्रेमिका को जिंदा जलाकर प्रेमी फरार

(प्रतीकात्मक फोटोः IANS)

advertisement

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी दलित प्रेमिका को जिंदा जला दिया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता ने 15 मार्च को दम तोड़ दिया। आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपराध दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता की पहचान 23 वर्षीय दानेश्वरी के रूप में की गयी है।

पीड़िता की बहन तेजस्विनी ने प्रेमी शिवकुमार चंद्रशेखर हीरेहाला के खिलाफ मामल दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता विजयपुर जिले के एक ही कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे और दोनों के बीच वहीं से संबंध शुरू हुआ।

पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों बेंगलुरु आ गये और अपना रिश्ता जारी रखा। पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी ने दानेश्वरी को शादी का वादा किया था।

दानेश्वरी ने जब आरोपी से शादी की बात की तो उसने अपने माता-पिता से रजामंदी लेने की बात की और वापस विजयपुर गया। वहां से लौटने के बाद उसने दानेश्वरी से शादी से मना कर दिया और कहा कि वह दूसरी जाति की है। आरोपी ने दानेश्वरी से संबंध तोड़ लिये।

इसके बाद दानेश्वरी आरोपी के कार्यालय गयी और उसने उससे शादी करने का आग्रह किया लेकिन उसके प्रेमी ने उसे अपशब्द कहे और उस पर जातिगत टिप्पणियां कीं।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने फिर दानेश्वरी को सुनसान जगह पर बुलाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।

आरोपी बाद में दानेश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT