Chandrayaan-3 Mission: लैंडर ने भेजी चांद से नई तस्वीरें

Chandrayaan-3 Landing Time and Update: चंद्रयान-3 बुधवार, 23 अगस्त की शाम 6ः04 बजे चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा.

क्विंट हिंदी
ब्रेकिंग न्यूज़
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Chandrayaan-3 Mission: लैंडर ने भेजी चांद से नई तस्वीरें</p></div>
i

Chandrayaan-3 Mission: लैंडर ने भेजी चांद से नई तस्वीरें

फोटो - इसरो

advertisement

Chandrayaan 3 Live: इसरो का लाइव प्रसारण शुरू

Chandrayaan-3 Landing News in Hindi, Date and Time, Live Updates: भारत का 'मिशन चांद' सफलता के अपने अंतिम चरण में है. पूरी दुनिया की निगाह भारत के अंतरिक्षयान चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है. ISRO के मुताबिक चंद्रयान-3 की शॉफ्ट लैंडिंग सफल होगी. शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा. दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लैंडिंग की प्रक्रिया को ऑनलाइन देखेंगे. चंद्रायन-3 से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट से अवगत रहने के लिए जुड़े रहिए क्विंट हिंदी के साथ.

चंद्रयान-3 पर टिकी दुनिया की निगाहें, इतिहास रचने को तैयार भारत लैंडिंग 

आज दुनिया भर की निगाहें भारत द्वारा चांद पर भेजे गए अंतरिक्षयान चंद्रयान पर टिकी हुई हैं. खास तौर पर रूसी मून मिशन लूना-25 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ी है.

  • चंद्रयान-3 बुधवार, 23 अगस्त की शाम 6ः04 बजे चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा.

  • अगर इसरो ऐसा करने में सफल रहा तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा.

  • साथ ही अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा.

  • चंद्रयान-2 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था.

  • 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की कक्षा में प्रवेश किया था.

  • 17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल रोवर और लैंडर स्पेसक्राफ्ट से अलग हुए थे.

अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने यकीन जताया है कि "लैंडिंग बिना किसी रुकावट के होगी, क्योंकि "वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -2 से सीखे गए सभी सबक इस बार शामिल किए हैं." लैंडिंग की जगह का चयन सावधानी पूर्वक किया गया है.

चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कहां देख सकेंगे?

इसका सीधा प्रसारण शाम 5.20 बजे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर होगा.

शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा.

बता दें, दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लैंडिंग की प्रक्रिया को ऑनलाइन देखेंगे.

भरतनाट्यम नर्तक पूजा हिरवाडे ने 'नमो नमो भारताम्बे' और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया

भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने 'नमो नमो भारताम्बे' और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया. भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसलिए इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया. यह संपूर्ण भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है. हम उन सभी वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है.

Uttar Pradesh: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में साधुओं ने किया हवन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने छतरपुर के बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के माता-पिता ने चंद्र मिशन की सफल लैंडिंग के लिए बिहार के गया में प्रार्थना की

चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा रहे इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के माता-पिता ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन की सफल लैंडिंग के लिए बिहार के गया में अपने घर पर प्रार्थना की है.

जम्मू में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया

Gujarat: चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए सूरत के कडोदरा में हनुमान मंदिर में हवन किया गया

रॉकेटियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के CEO दिव्यांशु पोद्दार ने कहा कि हम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर गए तो यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी

रॉकेटियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के CEO और मुख्य शिक्षक दिव्यांशु पोद्दार ने कहा है कि अगर हम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर गए तो यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी. हम सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले दूसरे देश बन जाएंगे. हमने चंद्रयान 2 से बहुत कुछ सीखा है. हमने अपने संचार, प्रणोदन और पैरों में बदलाव किए हैं. रूस की विफलता से पता चलता है कि चंद्रमा पर उतरना करना कितना मुश्किल है.

पाक के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान में चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाने की मांग की 

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी पाक ने भारत को चंद्रयान के लिए बधाई देते हुए कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है. विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए यह बेहद खास पल है.

कांग्रेस नेता उदित राज ने चंद्रायन

मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग हो ताकि इसे लॉन्च करने का उद्देश्य पूरा हो सके...हमारे वैज्ञानिकों ने इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कड़ी मेहनत की है: कांग्रेस नेता उदित राज, दिल्ली

Maharashtra: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए NCP कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन किया

Rajasthan: चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई

Uttarakhand: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून द्वारा आज हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया

Uttar Pradesh: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुरादाबाद में छात्रों ने अपने चेहरे रंगे और पोस्टर प्रदर्शित किए

केंद्र ने IIT और IIM में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण करने को कहा

केंद्र ने आईआईटी और आईआईएम समेत अन्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को लाइव देखने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है.

Tamilnadu: रामेश्वरम अग्नि तीर्थम पुजारी कल्याण संघ के पुजारी चंद्रयान -3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर प्रार्थना कर रहे हैं

Maharashtra: चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए पुणे के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की

ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने चंद्रयान-3 की लैंडिग पर कहा," हर कोई इस महान आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है"

ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को लेकर कहा कि हर कोई इस महान आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा कि जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. इस मिशन का चंद्रमा की कक्षा से चंद्र सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं.

अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग की तस्वीर बनाई

UP: चन्द्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए विद्यार्थियों ने दुआ मांगी

देशभर में चंन्द्रयान 3 की चन्द्रमा के दक्षिणी छोर पर सफल लैंडिंग को लेकर उत्साह है. वहीं सफलता पूर्वक चंन्द्रयान को लैंड कराने को लेकर दुवाओं का दौर भी जारी है. उसी कड़ी में बलिया के रसड़ा स्थित एक निजी विद्यालय श्री बाला जी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में चन्द्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए हिन्दू धर्म के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने हवन पूजन किया है. वहीं मुस्लिम समुदाय के छात्र-छात्राओं ने दुवाखानी करके चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना की है.

चंद्रायन-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए मुस्लिम समुदाय के छात्र-छात्राओं ने दुआ की.

क्विंट हिंदी

Bihar: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पटना में BJP नेता ने वेद विद्यालय के छात्रों के साथ हवन किया

Haryana: चंद्रायन-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने की प्रार्थना

आज शाम करीब 6:30 बजे चंद्रयान 3 चांद पर लैंड करने वाला है. इसी क्रम में हरियाणा करनाल के स्कूल के बच्चों ने चंद्रायन-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की है. वहीं कई जगहों पर मंदिर में पूजा अर्चना का दौर जारी है. भारत के नाम यह ऐताहिसक उपलब्धि जुड़ जाए इसकी प्रार्थना के लिए करनाल के श्रद्धालु मां भगवती त्रिलोकपुरी के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं. पूरी बस भारत माता की जयकारों से गूंजी उठी है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने चंद्रयान 3 मिशन पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर भारत का झंडा लहराकर आज भारत इतिहास रचेगा

चंद्रयान 3 पर क्या बोले ISRO के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई?

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा कि यह एक बड़ा दिन है. यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं और वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है. विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से सीखते हैं. यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है.

Delhi: मयूर विहार-3 में विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के इंतजार में तिरंगा लहराया, नारे लगाए और संगीत वाद्ययंत्र बजाया

Uttarakhand: चंद्रयान-3 मिशन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा "चंदा मामा अब हमारे पास होंगे"

चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं. भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी. साथ ही उन्होंने कहा कि चंदा मामा अब हमारे पास होंगे.

Uttarakhand: योग गुरु रामदेव ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए हरिद्वार में पूजा की

केंद्रीय मंत्री ने डॉ.जितेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा "टैचडाउन के लिए उलटी गिनती शुरू”

केंद्रीय मंत्री ने डॉ.जितेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि टैचडाउन के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है.उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण से लेकर चंद्रमा की सतह तक की उल्लेखनीय यात्रा का पता लगाने वाली कहानी की शुरूआत हो चुकी है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग को लेकर उत्सुकता जाहिर की

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है. हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा. उन्होंने आगे कहा कि इससे भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

UP: चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सफल लैंडिंग की बात की. उन्होंने कहा कि आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दिन है. आज चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरेगा. मैं उनकी सफलताओं के लिए प्रार्थना करता हूं.

ISRO ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी, कहा- ऑटोमेटिक लैंडिंग सिक्वेंस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार

ISRO ने सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 से जुड़ी जानकारी दी. पोस्ट करते हुए लिखा कि चंद्रयान-3 ऑटोमेटिक लैंडिंग सिक्वेंस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.

चंद्रायन-3 की लैंडिंग बच्चों को सीएम हाउस में दिखाएंगे अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है, जहां हम चंद्रायन-3 की चांद पर लैंडिंग को लाइव स्ट्रीमिंग देखेंगे. मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं. यह एक ऐतिहासिक मिशन है.

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने चंद्रयान-3 मिशन को बड़ी उपलब्धि बतलाया

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने चंद्रयान-3 मिशन को बड़ी उपलब्धि बतलाया है. उन्होंने कहा है कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देना चाहता हूं. हम चाहते हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हो.

BJP नेता सतीश पूनिया ने कहा चंद्रयान-3 की सफलता साबित करेगी कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी विश्व शक्ति है

ISRO ने चंद्रयान-3 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देते हुए कहा, "लैंडर आज शाम 18:04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है"

ISRO ने चंद्रयान-3 से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि लैंडर आज शाम 18:04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है. मिशन संचालन टीम अपने कमांड सेंटर में चंद्रमा पर उतरने के लिए कमांड देने के लिए भारतीय समयानुसार लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल के आने का इंतजार कर रही है.

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए

Odisha: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने भुवनेश्वर की एक मस्जिद में नमाज अदा की

जम्मू एवं कश्मीर: चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर की एक मस्जिद में नमाज अदा की

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं

Chandrayaan 3: लैंडर ने पूरी की 75% से 80% की यात्रा 

इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 मिशन है: इसरो प्रमुख

चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि, पीएम मोदी ने हम सभी को बधाई दी और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से आकर हममें से प्रत्येक को बधाई देना चाहेंगे. इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 मिशन है जो श्रीहरिकोटा में तैयार हो रहा है.

Chandrayaan 3 पर NASA के प्रमुख ने क्या कहा? 

नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि, "बधाई हो इसरो, आपकी चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर! और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!"

हमने चंद्रयान-2 की विफलता को हमारे पक्ष में इस्तेमाल किया: वैज्ञानिक नंबी नारायण

चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा कि, "हमने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है... चंद्रयान-2 की हर विफलता पर ध्यान दिया गया और उसे सुधारा गया और इसकी विफलता को हमारे पक्ष में इस्तेमाल किया गया."

मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की है. मैं बहुत खुश हूं: चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल के पिता

चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल के पिता ने कहा कि, आज चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हुआ. तो यह खुशी भारत के साथ-साथ तमिलनाडु के प्रत्येक व्यक्ति को है इसलिए मैं बहुत-बहुत खुश हूं. मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की है. मैं बहुत खुश हूं.

लैंडर ने भेजी चांद की नई तस्वीरें

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 23 Aug 2023,08:45 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT