Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई के गोवंडी में इमारत गिरी, 4 लोगों की मौत और 10 लोग घायल

मुंबई के गोवंडी में इमारत गिरी, 4 लोगों की मौत और 10 लोग घायल

मुंबई में मकान गिरने से 4 की मौत, 10 घायल

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर मुंबई के गोवंडी उपनगर में एक मंजिला घर के ढहने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब शिवाजी नगर में एक मंजिला ढांचा ढह गया। घटना के समय पीड़ित सो रहे थे।

मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे से कम से कम चार शव निकाले और बाकी को बचा लिया गया, जबकि रुक-रुक कर हुई बारिश से राहत प्रयासों में बाधा आई।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीय मुकर जेड शेख और तीन महिलाओं- शमशाद शेख, 45, नेहा परवेज शेख, 35 और फरहीन शेख, 22 के रूप में हुई है।

घायलों को इलाज के लिए बीएमसी के सायन और राजावाड़ी अस्पतालों में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई।

--आईएएनएस

आरएचए/आरजेएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT