Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लोकसभा चुनाव में BJP की जीत पर मोदी के ट्वीट पर सबसे ज्यादा लाइक

लोकसभा चुनाव में BJP की जीत पर मोदी के ट्वीट पर सबसे ज्यादा लाइक

मोदी ने ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया

भाषा
न्यूज
Updated:
 (फोटो: पीटीआई)
i
null
(फोटो: पीटीआई)

advertisement

मई 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया। यह जानकारी ट्विटर ने मंगलवार को दी।

ट्विटर ने एक बयान में कहा, "लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए ट्वीट हैशटैग लोकसभाइलेक्शंस2019 को इस साल सबसे अधिक (1.17 लाख) बार री-ट्वीट किया गया और इसे सबसे अधिक (4.2 लाख) लाइक मिले, जिससे यह भारत में गोल्डन ट्वीट बन गया।"

इसके अलावा इस साल लोकसभा चुनाव के लिये हैशटेग लोकसभाइलेक्शन2019 भारत में इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया हैशटैग रहा। इसके बाद हैशटैग चंद्रयान2, हैशटैग सीडब्ल्यूसी19, हैशटैग पुलवामा और हैशटैग आर्टिकल 370 का नंबर आता है।

मनोरंजन जगत में अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन का हैंडल शीर्ष पर जबकि अभिनेत्रियों में सोनाक्षी सिन्हा का हैंडल शीर्ष पर रहा। खेल जगत में एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई देने वाला विराट कोहली के ट्वीट को सबसे अधिक बार री-ट्वीट किया गया। इस ट्वीट को 45,000 से अधिक बार री-ट्वीट किया गया और इसे 4.12 लाख लाइक मिले।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 10 Mar 2019,02:30 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT