Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Crime Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गुजरात: ‘श्री राम’ नहीं बोलने पर तीन मुस्लिम लड़कों पर हमला 

गुजरात: ‘श्री राम’ नहीं बोलने पर तीन मुस्लिम लड़कों पर हमला 

गुजरात में ‘‘श्री राम’’ कहने से इनकार करने पर 6 अज्ञात लोगों ने तीन मुस्लिम लड़कों की कथित तौर पर पिटाई कर दी.

क्विंट हिंदी
क्राइम
Updated:
गुजरात के गोधरा नगर में ‘‘श्री राम’’ कहने से इनकार करने पर 6 अज्ञात लोगों ने तीन मुस्लिम लड़कों की कथित तौर पर पिटाई कर दी.
i
गुजरात के गोधरा नगर में ‘‘श्री राम’’ कहने से इनकार करने पर 6 अज्ञात लोगों ने तीन मुस्लिम लड़कों की कथित तौर पर पिटाई कर दी.
null

advertisement

गुजरात के गोधरा नगर में ‘‘श्री राम’’ कहने से इनकार करने पर 6 अज्ञात लोगों ने तीन मुस्लिम लड़कों की कथित तौर पर पिटाई कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. शिकायतकर्ता सिद्दीकी भगत ने दावा किया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 अज्ञात लोगों ने उनके बेटे समीर (17) और उसके दोस्तों सलमान घितेली और सोहेल भगत पर 1 अगस्त की रात उस समय हमला किया जब वे तीनों घर लौट रहे थे. उन्होंने कहा,

‘‘आरोपियों ने मेरे बेटे और उसके दोस्तों को ‘श्री राम’ का नारा लगाने के लिए कहा. लड़कों ने जब ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी. उनमें से एक ने समीर के माथे पर साइकिल की चेन मारी जबकि एक अन्य व्यक्ति ने सलमान के सिर पर एक नुकीली वस्तु से हमला किया.’’

गोधरा टाउन पुलिस थाने में रजिस्टर्ड FIR में कहा गया है, ‘‘हमलावरों ने जाने से पहले धमकी दी कि यदि वे क्षेत्र में फिर से दिखाई दिये तो उन्हें मार दिया जायेगा.’’

पुलिस निरीक्षक एच सी राठवा ने कहा कि घायल समीर और उसके दोस्तों को कुछ स्थानीय लोग सिविल अस्पताल ले गये है. राठवा ने कहा, ‘‘पीड़ित इस समय बोलने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए हमारे पास अधिक विवरण नहीं हैं. हमने 6अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.’’

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने के कई मामले सामने आए हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 02 Aug 2019,08:39 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT