Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Crime Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Karnataka: चलती कार में 9वीं की छात्रा से रेप, दोस्तों पर आरोप

Karnataka: चलती कार में 9वीं की छात्रा से रेप, दोस्तों पर आरोप

Karnataka Rape Case: सर्वाइवर की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

IANS
क्राइम
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Karnataka: चलती कार में 9वीं की छात्रा से रेप, दोस्तों पर आरोप</p></div>
i

Karnataka: चलती कार में 9वीं की छात्रा से रेप, दोस्तों पर आरोप

(फोटो: ians)

advertisement

कर्नाटक के रायचूर जिले में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर शराब पीने के लिए मजबूर कर उसके दोस्त और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना होस्पेट शहर के पास हुई। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली सिंधनूर निवासी पीड़िता 25 नवंबर को अपने मामा के यहां गई हुई थी। जब वह 27 नवंबर को होस्पेट से सिंधनूर लौट रही थी, तो उसके दोस्त सचिन ने फोन किया और उसे वापस आने के लिए कहा। जब वह होसपेट पहुंची तो सचिन अपने एक दोस्त के साथ उसे जबरदस्ती घुमाने ले गया।

वे उसे अंजनाद्री पहाड़ी, गंगावती ले गए और चलती कार में शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटने पर लड़की ने अपनी मां से आपबीती साझा की।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 03 Dec 2022,11:12 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT