Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Crime Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MP: 2 महीने से नहीं कर रहा था TV रिपेयर, रिटायर्ड आर्मी अफसर ने मार दी गोली

MP: 2 महीने से नहीं कर रहा था TV रिपेयर, रिटायर्ड आर्मी अफसर ने मार दी गोली

Madhya Pradesh Crime: हत्या के बाद आरोपी रिटायर्ड सैन्य अफसर ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया

क्विंट हिंदी
क्राइम
Published:
<div class="paragraphs"><p>MP: 2 महीने से नहीं कर रहा था TV रिपेयर, रिटायर्ड आर्मी अफसर ने मार दी गोली</p></div>
i

MP: 2 महीने से नहीं कर रहा था TV रिपेयर, रिटायर्ड आर्मी अफसर ने मार दी गोली

The Quint

advertisement

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महू थाना इलाके में श्याम विला चौराहे पर टीवी रिपेयर करने वाले एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

टीवी दुकान पर व्यापारी निलेश अग्रवाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने की वजह हैरान करने वाली है. दरअसल 2 महीने पहले रिटायर आर्मी अफसर जयदीप सिंह परिहार ने अपना टीवी सुधारने के लिए दिया था, लेकिन आए दिन निलेश टीवी सुधारने को लेकर कुछ बहाना करके झूठ बोला देता था.

दुकान पर जाकर गोली मारी

आरोप है कि वारदात से पहले आरोपी आर्मी ऑफिसर से मृतक की फोन पर बहुत देर बहस हुई. इसके बाद गुस्से में आकर रिटायर्ड सैन्य अफसर जयदीप परिहार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दुकानदार नीलेश अग्रवाल की दुकान पर जाकर गोली चला दी. इस घटना में नीलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. महू जिले के एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने कहा,

"थाना महु कोतवाली के अंतर्गत गोकुलगंज में एक इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाई थे, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी करने पर पता चला कि जयदीप सिंह परिहार नाम के रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने ये हत्या की है. आरोपी ने बताया कि उसने TV ठीक होने के लिए दिया था, 2 महीने से TV उसी के यहां पड़ा था. बार-बार कहने पर भी वह टीवी ठीक करके नहीं दे रहा था. इसके बाद दोनो के बीच कुछ कहासुनी हुई, आरोपी गुस्से में दुकान पर पहुंचा और वहां विवाद के बाद गोली चला दी."
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

आरोपी ने सरेंडर किया

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आर्मी से रिटायर होने से बाद 2 साल तक मध्यप्रदेश पुलिस में भी अपनी सेवाएं दी थी. घटना के बाद आरोपी रिटायर्ड सैन्य अफसर ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने अरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी लायसेंसी बंदूक अपने कब्जे में ले ली है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT