Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ओमान के सुल्तान काबूस का 79 साल की उम्र में निधन 

ओमान के सुल्तान काबूस का 79 साल की उम्र में निधन 

US:मानवाधिकार उल्लंघन पर पाक पुलिस अधिकारी को किया ब्लैक लिस्ट

भाषा
न्यूज
Updated:
ओमान के सुल्तान काबूस
i
ओमान के सुल्तान काबूस
(फोटो: Reuters)

advertisement

आधुनिक अरब क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता ओमान के सुल्तान काबूस का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजशाही ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजशाही ने एक बयान में कहा, “गहरे दुख के साथ... राजशाही ने महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद को खो दिया है, जिनका शुक्रवार को निधन हो गया।”

कबूस ने 1970 में अपने पिता का तख्तापलट किया था, और तब से वह राज कर रहे थे। वह कुछ समय से बीमार थे और माना जाता था कि वह कैंसर से पीड़ित थे।

उन्होंने अपना कोई घोषित वारिस नहीं छोड़ा है। वह अविवाहित थे और उनकी कोई संतान या भाई नहीं हैं।

ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी जगह कौन लेगा। ओमानी संविधान के मुताबिक सिंहासन खाली होने के तीन दिन के भीतर शाही परिवार को उत्तराधिकारी का ऐलान करना जरूरी है।

भाषा

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Mar 2019,10:22 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT