Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर फंदे से झूलती मिली एक महिला की लाश 

दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर फंदे से झूलती मिली एक महिला की लाश 

महिला की उम्र 25-30 साल के आसपास है.वह सुबह आठ बजे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास लगे ग्रिल के सहारे फंदे से झूलती मिली

द क्विंट
न्यूज
Published:
(फोटो: iStock)
i
(फोटो: iStock)
null

advertisement

गुरुवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक महिला की लाश फंदे से झूलती मिली. पहली नजर में मामला आत्महत्या का मामला माना जा रहा है.

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक घटना की खबर सुबह साढ़े आठ बजे मिली. सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को प्लेटफार्म नंबर 2 पर पानी के पाइप के पास एक महिला के फांसी लगाये जाने की खबर दी.

सीआईएसएफ ने महिला का लाश को नीचे उतारा और दिल्ली पुलिस को खबर किया. दिल्ली पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मेट्रो सुरक्षा की जिम्मेदार एजेंसी सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि महिला की उम्र 25-30 साल के आसपास है. वह सुबह आठ बजे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास लगे एक ग्रिल के सहारे फंदे से झूलती मिली.

ऐसा लगता है कि उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. मारने वाली महिला का नाम व पता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है.

सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया, सीसीटीवी में कुछ नहीं मिला, क्योंकि जिस जगह यह घटना हुई, वह सीसीटीवी कैमरे के दायरे में नहीं है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT