Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली: चाकू मारने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हमला

दिल्ली: चाकू मारने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हमला

आरोपी की पहचान झरेरा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ काला बादल के रूप में हुई है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>दिल्ली: चाकू मारने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हमला</p></div>
i

दिल्ली: चाकू मारने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हमला

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

(आईएएनएस)। चाकू मारने की घटना में शामिल एक आरोपी को पकड़ने गए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक जवान पर उसी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान झरेरा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ काला बादल के रूप में हुई है।

घटना रविवार देर रात हुई जब सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संजीव और हेड कांस्टेबल प्रवीण ने आरोपी के परिसरों पर छापा मारा।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, उस समय आरोपी वीरेंद्र ने हेड कांस्टेबल प्रवीण पर चाकू से हमला कर दिया।

कांस्टेबल के साथ मौजूद एएसआई ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे आरोपी के दाहिने पैर में चोट लग गई।

कांस्टेबल और आरोपी दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी काला बादल ने रविवार को दिल्ली जल बोर्ड के चालक के तौर पर काम करने वाले 22 वर्षीय सुनील नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

कलसी ने कहा, जब सुनील मलबा (कचरा) लोड कर रहा था, बृजेश और काला बादल नाम के युवक ने सड़क अवरोध को लेकर बहस की। संभवत: उनके साथ कोई तीसरा व्यक्ति भी था। काला बादल ने सुनील को छाती के दाहिने ओर चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए।

अब पुलिस ने आरोपी बादल के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 307 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चाकू मारने की घटना में शामिल दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT