Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली मुंडका आग: खुद को बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग

दिल्ली मुंडका आग: खुद को बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग

शाम करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई, जिसके बाद 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया।

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>(फोटो: IANS)</p></div>
i
null

(फोटो: IANS)

advertisement

दिल्ली के मुंडका में बहुमंजिला इमारत के अंदर फंसे कई लोगों को एसी की खिड़की से बाहर निकाला गया, जबकि कुछ लोग हताशा में वहां से कूद गये और घायल हो गये।

आईएएनएस को मिले एक बचाव अभियान के वीडियो के अनुसार, लोगों को रस्सियों और एक ट्रक के ऊपर रखी गई एक फायर फाइटर सीढ़ी की मदद से खिड़की से बाहर निकलते देखा जा सकता है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने पर कुछ लोग खुद को बचाने के लिए इमारत से कूद गए और घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।

शाम करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया।

मौके से अब तक 27 शव निकाले जा चुके हैं।

--आईएएनएस

एचके/एएनएम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT