Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अपराध पर झूठ बोल सकती है योगी सरकार, रोक नहीं लगा सकती: प्रियंका

अपराध पर झूठ बोल सकती है योगी सरकार, रोक नहीं लगा सकती: प्रियंका

एकल लाइन साइकिल परेड में सीआईएसएफ ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया

भाषा
न्यूज
Updated:
 प्रियंका गांधी
i
प्रियंका गांधी
(फोटो: PTI) 

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई हत्या की घटनाओं को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार अपराध पर झूठ बोल सकती है, लेकिन उस पर लगाम नहीं लगा सकती।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘उप्र में पिछले तीन दिन से अपराधियों ने प्रदेश को अपराध का अड्डा बना दिया है। वाराणसी, सोनभद्र, बिजनौर, नोएडा और कानपुर में हत्याएँ हुईं और अलीगढ़ में अपहरण के बाद एक बच्चे की हत्या कर दी।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार की नाकामी साफ दिखाती है कि सरकार अपराध पर झूठ बोल सकती है, उन्हें रोक नहीं सकती।’’

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 03 Sep 2019,03:48 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT