Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मनमोहन सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया

मनमोहन सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया

मनमोहन सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया

भाषा
न्यूज
Updated:
मनमोहन सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया
i
मनमोहन सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया
null

advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि देश ने एक बहुमुखी व्यक्तित्व वाला नेता खो दिया है।

सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के पुत्र और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को भेजे शोक संदेश में यह भी कहा कि उनके पिता सदा किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर आपको यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

वह पांच बार विधायक चुने गए थे और एक बार राज्यसभा सदस्य भी चुने गए। वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चार बार मंत्री भी रहे।

शमशेर सुरजेवाला हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Nov 2019,04:10 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT