Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

IANS
न्यूज
Published:
दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
i
दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
null

advertisement

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली जिले के गांधी नगर स्थित विश्व विख्यात कपड़ा मार्केट में आज सुबह भीषण आग लग गयी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गयीं। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आईएएनएस से बात करते हुए दिल्ली दमकल सेवा के क्षेत्रीय फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि, मौके पर फिलहाल 22 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। अब तक 6 दुकानें और कपड़ा गोदाम आग की चपेट में आ चुके हैं। इन दुकानों में से कई के नीचे-ऊपर गोदाम हैं, जिनमें माल भरा हुआ है।

आग मंगलवार सुबह करीब आठ बजे लगी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी भी मौजूद हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT