Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित

दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित

दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित

IANS
न्यूज
Published:
दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित
i
दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित
null

advertisement

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली हाईकोर्ट ने 2015 के चुनाव के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे गलत जानकारी देने के आरोप में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया है। तोमर दिल्ली की त्रिनगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें त्रिनगर सीट से ही मैदान में उतारा है।

फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार होने के बाद तोमर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बर्खास्त कर दिया था।

तोमर पर बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के साथ नामांकन करते समय जाली प्रमाणपत्र पेश करने का भी आरोप है।

जांच के दौरान तोमर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया था कि उनके भाई ने उन्हें फर्जी डिग्री प्राप्त करने में मदद की थी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT