Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली: पीरागढ़ी इलाके में फैक्ट्री में आग, दमकल कर्मी की मौत

दिल्ली: पीरागढ़ी इलाके में फैक्ट्री में आग, दमकल कर्मी की मौत

हत्या के बाद से लापता था पति

भाषा
न्यूज
Updated:
(प्रतीकात्मक फोटो)
i
null
(प्रतीकात्मक फोटो)

advertisement

उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बैट्री की एक फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा आग लगने के कारण हुए भीषण धमाके के बाद ध्वस्त हो गया। इस घटना में घायल हुए एक दमकल कर्मी की मौत हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहद दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि लोगों को आग से बचाते-बचाते हमारा एक जांबाज शहीद हो गया। हमारे दमकलकर्मी जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को बचाते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह इमारत में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में अग्निशमन कर्मियों समेत 18 लोग घायल हो गए थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 02 Mar 2019,05:42 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT