Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली में पुलिस तक सुरक्षित नहीं : केजरीवाल

दिल्ली में पुलिस तक सुरक्षित नहीं : केजरीवाल

दिल्ली में पुलिस तक सुरक्षित नहीं : केजरीवाल

IANS
न्यूज
Published:
दिल्ली में पुलिस तक सुरक्षित नहीं : केजरीवाल
i
दिल्ली में पुलिस तक सुरक्षित नहीं : केजरीवाल
null

advertisement

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की हत्या की निंदा करते हुए सोमवार को सवाल उठाया कि राष्ट्रीय राजधानी कहलाने वाले शहर में जब पुलिस तक सुरक्षित नहीं है, तब आम आदमी की सुरक्षा की जवाबदेही कौन लेगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "बीती रात विवेक विहार में दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की हत्या अत्यंत दुखद है। जब पुलिस तक सुरक्षित नहीं है, तब दिल्लीवालों की सुरक्षा की जवाबदेही कौन लेगा? ईश्वर दिवंगत राजकुमार जी के परिजनों को दुख सहने की हिम्मत दे।"

पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में तैनात दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राजकुमार शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में मृत पाए गए।

दिल्ली पुलिस का नियंत्रण केंद्र सरकार केअधीन है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है, ताकि पुलिस पर नियंत्रण का अधिकार उसके पास आ जाए।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT