Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

IANS
न्यूज
Published:
दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
i
दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
null

advertisement

 फरु खाबाद, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में फरुर्खाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक दिल्ली से वापस आया था।

 जानकारी के मुताबिक राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी 23 वर्षीय राहुल दिल्ली में नौकरी करता था। वह हाल ही में दिल्ली से घर आया था। बीती रात उसने गांव के ही निकट आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने मृतक के कपड़ों में पड़े मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनी तब उन्हें राहुल का शव दिखा। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई।

मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT