Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली सरकार अग्निकांड पीड़ितों के शव घर भेजेगी

दिल्ली सरकार अग्निकांड पीड़ितों के शव घर भेजेगी

दिल्ली सरकार अग्निकांड पीड़ितों के शव घर भेजेगी

IANS
न्यूज
Published:
दिल्ली सरकार अग्निकांड पीड़ितों के शव घर भेजेगी
i
दिल्ली सरकार अग्निकांड पीड़ितों के शव घर भेजेगी
null

advertisement

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार ने रविवार के अग्निकांड पीड़ितों के शवों को उनके मूल निवास पर भेजने के लिए इंतजाम किया है। दिल्ली के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद छह शवों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद भेजा गया है।

हुसैन ने कहा, "21 शवों को विमान के जरिए पटना भेजा जाएगा।"

इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शवों को उनके मूल स्थानों पर भेजने का पूरा प्रयास कर रही है।

अनाज मंडी इलाके में रविवार को अल सुबह एक बैग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी आग में 43 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हैं। इस हादसे के दौरान सभी मृतक फैक्ट्री में सो रहे थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT