Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Droupadi Murmu पहुंचीं दिल्ली, 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए करेंगी नामांकन

Droupadi Murmu पहुंचीं दिल्ली, 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए करेंगी नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगी.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Draupadi Murmu पहुंचीं दिल्ली, 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए करेंगी नामांकन</p></div>
i

Draupadi Murmu पहुंचीं दिल्ली, 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए करेंगी नामांकन

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

(आईएएनएस)। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंच गईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, वीरेंद्र कुमार, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने उनका स्वागत किया। भाजपा के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली एयरपोर्ट पर फूल देकर उनका स्वागत किया। ओडिशा से ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू फिलहाल अस्थायी तौर पर दिल्ली के ओडिशा भवन में रहेंगी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगी। उनके नामांकन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

नामांकन कार्यक्रम को भव्य बनाने और अपने उम्मीदवार के पक्ष में भारी समर्थन दिखाने के लिए भाजपा ने नामांकन के लिए एनडीए के सहयोगी दलों के साथ ही समर्थन का ऐलान कर चुके बीजू जनता दल को भी आमंत्रित किया है।

विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT