Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019देवगौड़ा ने मोदी से की अपील, महिला आरक्षण विधेयक पारित करें

देवगौड़ा ने मोदी से की अपील, महिला आरक्षण विधेयक पारित करें

1996 में बतौर प्रधानमंत्री देवगौरा ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था

भाषा
न्यूज
Updated:
देवगौड़ा ने मोदी से की अपील, महिला आरक्षण विधेयक पारित करें
i
देवगौड़ा ने मोदी से की अपील, महिला आरक्षण विधेयक पारित करें
(फोटो: द क्विंट)

advertisement

बेंगलुरु, आठ मार्च (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की जोरदार पैरवी की।

उन्होंने यह स्मरण करते हुए कि इस विधेयक को लाने में उनकी अहम भूमिका थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे पारित कराने का गंभीर प्रयास करने की अपील की।

पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘1996 में बतौर प्रधानमंत्री मैंने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था। मैं मोदी से इस विधेयक को पारित कराने का गंभीर प्रयास करने की अपील करता हूं।’’

इस मौके पर महिलाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश केवल तभी तरक्की कर सकता है जब महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।

जनता दल सेकुलर (जदएस) के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने ही स्थानीय निकायों एवं सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण लाया था।

भाषा राजकुमार नीरजनीरज0803 2036 बेंगलुरुनननन.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 08 Jun 2019,09:02 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT