Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019AIMA MAT PBT 2022 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 6 मार्च को परीक्षा

AIMA MAT PBT 2022 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 6 मार्च को परीक्षा

AIMA MAT PBT admit cards: AIMA MAT कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 13 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>AIMA MAT PBT 2022</p></div>
i

AIMA MAT PBT 2022

(फोटो: istock)

advertisement

AIMA MAT PBT admit cards: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने MAT के पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) के एडमिट कार्ड बुधवार, 2 मार्च, 2022 को जारी कर दिये गए है. उम्मीदवार AIMA की आधिकारिक वेबसाइट https://mat.aima.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

AIMA MAT 2021 की परीक्षा रविवार 6 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी. MAT 2.5 घंटे लंबी ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें प्रत्येक खंड में 40 प्रश्नों के साथ 200 प्रश्न होंगे. प्रश्न पत्र को पांच खंडों में विभाजित किया गया है.

AIMA MAT कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 13 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा और CBT के लिए एडमिट कार्ड 9 मार्च, 2022 (शाम 4 बजे) से उपलब्ध होंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

AIMA MAT 2021: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट https://mat.aima.in पर जाएं.

  • होमपेज पर AIMA MAT PBT एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें.

MAT परीक्षा क्या है

मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 600 बिजनेस स्कूलों द्वारा पेश किए जाने वाला स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रम (MBA) में प्रवेश के लिए AIMA द्वारा आयोजित एक अखिल भारतीय परीक्षा है. MAT परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT), रिमोट प्रॉक्टर्ड इंटरनेट-आधारित परीक्षण (IBT), और पेपर-आधारित परीक्षण (PBT) के माध्यम से भी आयोजित की जाती है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT