Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BSEB 2022: बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे

BSEB 2022: बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे

BSEB Admit Card 2022: छात्र लॉगिन क्रेडेंसियल दर्ज कर बीएसईबी 12वीं इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>BSEB</p></div>
i

BSEB

(Photo: The Quint)

advertisement

BSEB 12th Practical Exam Admit Card 2023: बिहार स्कूल एजेक्शन बोर्ड, (BSEB) आज 19 दिसंबर को बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा. जो उम्मीदवारों को बीएसईबी कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होना हैं वें आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

छात्र लॉगिन क्रेडेंसियल दर्ज कर बीएसईबी 12वीं इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बिहार बोर्ड ने हाल ही में बीएसईबी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 परीक्षा का टाइमटेबल जारी किया है. इसके मुताबिक बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 2023 से शुरू होंगी, जो 20 जनवरी तक चलेंगी.

वहीं 12वीं इंटर की थ्योरी परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2023 से किया जाएगा. जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक चलेगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

एडमिट कार्ड में दर्ज होगी यह जानकारी

  • छात्र का नाम और उनका रोल नंबर

  • परीक्षा की डिटेल

  • प्रैक्टिल परीक्षा का विषय

  • शेड्यूल और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा के दिशानिर्देश

Bihar BSEB Class 12 Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बीएसईबी कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी लेकर अपने पास रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT