Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bihar D.El.Ed 2024: बिहार डी.एल.एड एडमिट कार्ड अपडेट चेक करें, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Bihar D.El.Ed 2024: बिहार डी.एल.एड एडमिट कार्ड अपडेट चेक करें, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Bihar D.El.Ed Exam 2024: इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स को बिहार भर के विभिन्न डीएलएड कॉलेजों में दो साल के डिप्लोमा इन एजुकेशन कोर्स में प्रवेश का मौका मिलता है.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bihar D.El.Ed 2024</p></div>
i

Bihar D.El.Ed 2024

(Photo: The Quint)

advertisement

BSEB Bihar DElEd Exam And Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन परीक्षा 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया हैं, अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कियें जाएंगे. जिन उम्मीदवारों को इस एग्जाम में शामिल होना है वें आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Bihar DElEd Admit Card: एडमिट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी deledbihar.com पर जाएं.

  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध 'DELED एडमिट कार्ड 2024' लिंक पर क्लिक करें.

  • उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें.

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

  • उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें.

  • उसका प्रिंटआउट लें, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

एग्जाम तारीख

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक बिहार डीएलएड परीक्षा 2024 का आयोजन 30 मार्च 2024 के दिन किया जाएगा. इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स को बिहार भर के विभिन्न डीएलएड कॉलेजों में दो साल के डिप्लोमा इन एजुकेशन कोर्स में प्रवेश का मौका मिलता है. केवल ये एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट ही डीएलएड कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

बिहार डी.एल.एड कार्यक्रम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है.

इतने अंक के होंगे प्रश्न

बिहार डी.एल.एड परीक्षा कुल 120 अंकों के 120 प्रश्न होंगे, परीक्षा में सामान्य हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क के प्रश्न शामिल हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT