advertisement
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार देर रात 10 वीं और 2 वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. साल 2020 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं पिछले साल 2019 की तरह ही 15 फरवरी 2020 से रिलीज हो रही हैं. 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च 2020 से खत्म होगी. 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 30 मार्च 2020 को समाप्त होंगी. सीबीएसई डेट शीट 2020 अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध है.
10 वीं बोर्ड की कुल 77 विषयों और 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की कुल 116 विषयों की परीक्षाएं होंगी. बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा के दिन सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने की हिदायत दी है. सुबह 10 से 10.15 बजे तक छात्रों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी. इसके बाद 15 मिनट का समय छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा. 10.30 बजे से छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं में लिखने की अनुमति होगी.
सीबीएसई कक्षा 10 की कॉमर्स (प्रोफेशनल) विषयों की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए पहला मुख्य पेपर टेक्नोलॉजी का होगा, जो 2 मार्च 2020 को आयोजित किया जाएगा. सीबीएसई कक्षा 10 की कॉमर्स परीक्षाएं 28 मार्च, 2020 को समाप्त होंगी.
Date, Day | Subject |
---|---|
15-Feb-20 | Retailing, Automotive, Security, etc. |
17-Feb-20 | Home Science |
26-Feb-20 | English Comm. |
29-Feb-20 | Hindi Course A, Course B |
4-Mar-20 | Science Theory |
7-Mar-20 | Sanskrit |
12-Mar-20 | Mathematics Standard, Mathematics Basic |
18-Mar-20 | Social Science |
20-Mar-20 | Information Technology, Computer Applications |
सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2020 सोमवार से शुरू हो रही हैं. पहली मुख्य परीक्षा अंग्रेजी विषय के लिए होगी जो 2 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी. पिछले वर्ष की तरह, अधिकांश विषयों के लिए तारीखें पहले से ही तय हो चुकी हैं. बोर्ड ने गणित और इतिहास जैसे कुछ विषयों को बाहर करने की कोशिश की है.
Date, Day | Subject |
---|---|
February 15, 2020 - Saturday | Multimedia, Retail, Banking, etc. |
February 22, 2020 - Saturday | Psychology |
February 24, 2020 - Monday | Physical Education |
February 27, 2020 - Thursday | English |
March 2, 2020 - Monday | Physics |
March 3, 2020 - Tuesday | History |
March 5, 2020 - Thursday | Accountancy |
MArch 6, 2020 - Friday | Political Science |
March 7, 2020 - Saturday | Chemistry |
March 13, 2020 - Friday | Economics |
March 14, 2020 - Saturday | Biology |
March 17, 2020 - Tuesday | Mathematics |
March 24, 2020 - Tuesday | Business Studies |
March 30, 2020 - Monday | Sociology |
बोर्ड के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम मई के पहले सप्ताह तक जारी किए जाएंगे. ऐसे में सभी माता-पिता और छात्रों को परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक चेक रखने की सलाह दी जाती है. बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित स्कूलों को भेजे जाएंगे, जो छात्रों को बांटे जाएंगे.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)